First Poster- झुंड से सामने आया अमिताभ बच्चन का दमदार पोस्टर- लोग कर रहे हैं तारीफ
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं और इस समय वो फिल्म झुंड को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। इस फिल्म से इस समय एक पहला दमदार पोस्टर सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन का चेहरा इस फिल्म में नजर नहीं आ रहा है। पोस्टर रिलीज होते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि फिल्म का टीजर भी आज ही रिलीज होना है। इस फिल्म को सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले निर्देशित कर रहे हैँ। बता दें कि वो पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं और इसको लेकर वो काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

अमिताभ बच्चन इस फिल्म के अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र और इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे को लेकर बिजी हैं। वो लगातार इस उम्र में भी काम कर रहे हैं। हालांकि कभी कभी अपनी तबियत के चलते उनके ब्रेक्स भी लेने पड़ते हैं।
अमिताभ बच्चन को हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी राष्ट्रपति को द्वारा सम्मानित किया गया था। ये सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान होता है। फिलहाल आपको अमिताभ बच्चन का ये पोस्टर कैसा लगा।


Click it and Unblock the Notifications