Jhoome Jo Pathaan- बेशरम रंग विवाद के बीच रिलीज हुआ SRK का एक और गाना, फैंस बोले 'ब्लॉकबस्टर है'

Recommended Video
सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग विवादों में है और इसको लेकर अभी विवाद पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था कि उनका एक और ब्लॉकबस्टर गाना रिलीज हो चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'झूमें जो पठान' की, इसको लेकर काफी चर्चा थी। गाने को लेकर शाहरुख खान के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और उनका कहना था कि किंग खान एक और धमाका करने आ रहे हैं।
जैसे ही गाना रिलीज हुआ ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इस गाने में काफी कमाल के लग रहे हैं और जाहिर है कि उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ काफी शानदार डांस भी करते हुए इस गाने में नजर आ रहे हैं और इस जोड़ी ने फिर से साथ में कमाल किया है। इस गाने की बात करें तो इसको सिंगर अरिजीत सिंह और सुकृति कुमार ने गाया है।
गाने को विशाल और शेखर के द्वारा कंपोज किया गया है जो कि काफी शानदार कंपोजर हैं। इनके ज्यादातर गाने काफी सुपरहिट होते हैं जो कि लोगों के दिलों में घर कर जाते हैं। शेखर ने कुछ समय पहले इस गाने को लेकर खुलासा किया था कि वो जल्द आ रहे हैं।
यूजर्स भी शाहरुख खान के इस गाने पर कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, 'ब्लॉकबस्टर है।' एक यूजर का कहना है कि 'बॉलीवुड इंडस्ट्री बिना शाहरुख खान के अधूरी है।' अरिजीत सिंह के फैंस भी उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
पठान की बात करें तो ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और फैंस कई साल के बाद शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखकर फिर से झूमने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications