बेशरम रंग विवाद से फायदा या नुकसान? 30 मिनट में इतने लाख लोगों ने देखा Jhoome Jo Pathaan सॉन्ग

Recommended Video
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग जब रिलीज हुआ था तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये इतना बड़ा विवाद बन जाएगा। दरअसल इस गाने में दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी थी जिसको कुछ संगठनों ने भगवा का अपमान बताया और इसका विरोध किया। ये विरोध इतना बढ़ा की पूरे देश से इसकी आवाज सुनाई दी।
लोगों का कहना था कि पठान का बायकॉट करना चाहिए और शाहरुख खान की फिल्म देखने नहीं जाना चाहिए। इससे मेकर्स को लगा होगा कि शायद उनको झटका लगने वाला है लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है।
दरअसल पठान का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' आज सुबह 11 बजे रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही इस गाने ने धमाका कर दिया था। जी हां, गाने ने 30 मिनट के अंदर ही यूट्यूब पर 1 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए और इसको एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
अब सवाल ये उठ रहा है कि बेशरम रंग विवाद से पठान फिल्म को फायदा हो रहा है या नुकसान? ये तो लोगों को तय करना है फिलहाल गाने को लेकर फैंस काफी खुश हैं और शाहरुख खान का अलग अवतार इसमें देखने को मिल रहा है।
इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और उनकी आवाज लोगों को दीवाना बना रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और ये 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
शाहरुख खान और उनके फैंस को फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं। साल 2023 में उनकी ये तीनों फिल्म रिलीज हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications