जान को 'आशायें' से डर

जान की फिल्म आशायें भी आम मुंबईया फिल्मों से हटकर है लेकिन जान को डर है कि कहीं यह फिल्म भी नो स्मोकिंग की तरह फ्लाफ न हो जाये। इसलिये उन्होंने इस फिल्म का दुबारा प्रदर्शन टलवा दिया है।
निर्देशक नागेश कुकुनूर की आशायें पहले जुलाई 2008 में प्रदर्शित हो रही थी। लेकिन जान ने इसका प्रदर्शन रुकवा दिया। इसे अब 28 नवंबर को प्रदर्शित किया जायेगा। इससे पहले जान की मनोरंजन युक्त फिल्म दोस्ताना प्रदर्शित होगी। जान अब्राहम इस समय न्यूयार्क में कबीर खान की फिल्म न्यूयार्क की शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications