अब जॉन हैं बॉलीवुड के नये एक्शन हीरो

काफी दिनों से जॉन इस किरदार से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे इसी बीच उन्हे विपुल शाह की इस फिल्म का ऑफर आया और जॉन ने बिना किसी देरी के इस फिल्म के लिए हां कर दी।
इस फिल्म में जॉन अपनी सारी फिल्मों से अलग नजर आएंगे। इसमें इनका लुक रफ एंड टफ होगा। ये सलमान की तरह दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे और तो और इस फिल्म में उनके बॉडी पर फिल्म गजनी के आमिर खान की तरह कई टैटू भी नजर आएंगे।
हालांकि जॉन अपनी फिल्म धूम में कुछ स्टंट और एक्शन दिखाएं हैं लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। वो इस फिल्म में एक नार्कोटिक्स ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगे जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतता और वह इमानदार है।


Click it and Unblock the Notifications











