Riya Kumari Murder: लूटपाट में पति को बचाते हुए फेमस एक्ट्रेस की हाईवे पर गोली मारकर हत्या

Riya Kumari

Riya Kumari Murder:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 साल की रिया कुमारी यानी कि ईशा आलिया की रांची कोलकाता मार्ग पर बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह छह बजे के करीब पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास की गई।

बता दें कि रिया अपनी गाड़ी में अकेली नहीं थीं। बल्कि वह अपने पति प्रकाश कुमार और 3 साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थीं। बताया जा रहा है कि पहले रिया कुमारी के साथ लूटपाट की गई। फिर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी अनुसार सुबह 6 बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं।

तभी 3 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति और बच्चे को बचाने की कोशिश की। इसी वक्त बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और वहां से भाग गए। इसके बाद रिया कुमारी के पति ने एक्ट्रेस को गोली लगने के बाद कार के पास लेकर गए। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की। फिर उन्हें उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॅालेज पहुंचाया गया।

डॅाक्टरों ने इसके बाद एक्ट्रेस को मरा हुआ घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने रिया कुमारी का शव अपने कब्जे में ले लिया है। वह इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। आपको बता दें कि रिया कुमारी को झारखंड के लोकल टीवी शो चलचित्र से पहचान मिली है। वह यू ट्यूबर भी थीं। रिया के पति प्रकाश कुमार भी इसी इंडस्ट्री से जुड़े हैं। रिया कुमार के पति फिल्मों के डायरेक्टर भी हैं। उनका खुद का बिजनेस भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X