'हैप्पी बर्थडे अर्जुन भइया'- जाह्ववी कपूर ने कुछ इस अंदाज में अर्जुन कपूर को Wish किया
आज 26 जून को अभिनेता अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन मना रहें है और इस मौके पर फैंस उनको बधाई दे रहें हैं। इसके अलावा एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और वो पोस्ट जाह्नवी कपूर का, जिन्होने अर्जुन कपूर को काफी खास अंदाज में हैप्पी बर्थडे विश किया है। दरअसल जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए जाह्ववी ने लिखा है कि..'अर्जुन भइया आपको जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं, आपसे हम बहुत प्यार करते हैं, आप जिस तरह से मजाक करते हैं और कभी कभी मेरे ऊपर भी जोक करते हैं।

आप जिस तरह के इंसान हैं, आई लव यू'। ये पोस्ट इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर को अक्सर अर्जुन कपूर के साथ देखा जाता है।
हां ये बात भी सही है कि अर्जुन कपूर काफी समय तक अपने परिवार से दूर रहें हैं लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद वो पूरी तरह से बड़े भाई होने का फर्ज निभा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर इस साल 34 वर्ष के हो चुके हैं और इस समय मलाइका अरोड़ा से रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications