रूह-अफ्जा: जाह्नवी कपूर का डबल रोल- राजकुमार राव के साथ अगला धमाका- पहला पोस्टर रिलीज
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है.. एक बड़ी फिल्म उनकी झोली में आ गिरी है और राजकुमार राव इसके लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म में वरुण शर्मा भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम रूहअफ्जा हैं और इसमें जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। जी हैं ये पहली बार होगा आप जाह्नवी कपूर को डबल रोल में देखेंगें। खबर तो ये भी है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर रूही और अफसाना के किरदार में नजर आएंगी।
इनको ऐसे देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। जाह्नवी कपूर ने 'धड़क' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

दिनेश विजन और मृगदीप सिंह लांबा निर्मित फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता करेंगे। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में जून के महीने में शुरू होगी और यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है।
जाह्नवी फिलहाल गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। जिस तरह से जाह्रवी कपूर की पहली फिल्म को पसंद किया गया था ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी फैन फॉलोविंग एक फिल्म में ही काफी दमदार हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











