जाह्नवी कपूर का 21वां जन्मदिन, सोनम कपूर ने कुछ यूं किया विश
Recommended Video

जल्द ही धड़क से डेब्यू करने जा रही जाह्नवी कपूर आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। ये पहला मौका होगा जब जाह्नवी कपूर अपनी मॉम यानि श्रीदेवी के साथ जन्मदिन नहीं मना पाएंगी।आज जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन का बधाई दे रहा है।
जाह्वी कपूर के जन्मदिन पर उनकी बहन सोनम कपूर ने भी उन्हें विश किया और इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा कि "दुनिया की सबसे मजबूत लड़की जिसे मैं जानती हूं, वो आज एक यंग वुमन बन गई है।हैप्पी बर्थडे जानू।"
सिर्फ सोनम कपूर नहीं बल्कि जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी के साथ एक सेल्फी शेयर किया और लिखा "हैप्पी बर्थ डे जाह्नवी कपूर। भगवान आपको खुशी, प्यार शांति सबकुछ दे।" जाह्नवी कपूर को देश भर से लोगों का प्यार मिल रहा है।हर कोई उन्हें बधाई और मुश्किल घड़ी में हिम्मत रखने के लिए कह रहा है।
जाह्नवी कपूर इस साल जुलाई में धड़क से डेब्यू करेंगी। ये मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी डेब्यू कर रहे हैं। धर्मा प्रोड्क्शन द्वारा बन रही इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। जो पहले भी बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हंपटी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्में डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications