एक्टिंग छोड़ भक्ति में लीन दिखीं जाह्नवी कपूर, बांद्रा से लेकर सिद्धिविनायक मंदिर तक की नंगे पैर यात्रा

Jhanvi Kapoor

Jhanvi Kapoor Latest Video Viral: बॉलीवुड की यंग स्टार किड जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी वे वेकेशन पर निकलती हैं तो कभी वे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मंदिरों के दर्शन करती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर बांद्रा से लेकर सिद्धिविनायक मंदिर तक नंगे पैर यात्रा करती नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने नंगे पैर की यात्रा
बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। बवाल एक्ट्रेस लाल रंग की शॉल और माथे पर टीका लगाए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर नंगे पैर बाबा सिद्धिविनायक के दर्शन करने आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैन्स इस वीडियो को देख एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

फैन्स ने जाह्नवी कपूर की जमकर की तारीफ
एक यूजर ने कहा वाह आप बहुत शानदार है। तो वहीं दूसरे ने कहा आपको इस तरह भक्ति में लीन देख काफी अच्छा लग रहा है आज का यूथ फैशन की दौड़ में आगे है, लेकिन आपको इस तरह देख काफी अच्छा लग रहा है। काम की बात करें तो वे 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने जा रही हैं। इसके अलावा वे 'देवरा पार्ट 1' में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही वह 'विश्वंभरा' फिल्म को लेकर भी चर्चाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X