'धड़क गर्ल' जाह्नवी कपूर का फिटनेस वीडियो वायरल- लॉकडाउन के दौरान फैंस को किया प्रेरित
देश भर में चल रहे कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है और इसकी वजह से सभी सितारे घरों पर आराम फरमा रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें वो वर्काउट करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना है लेकिन अब अगर घर में फ्री हैं और समय नहीं कट रहा है तो आप कुछ समय वर्काउट करके भी काट सकते हैं। जाह्नवी कपूर के फैंस इस फिटनेस वीडियो से जरूर मोटिवेट होंगे।
जाह्नवी कपूर जहां एक्सरसाइज करके लोगों को उत्साहित कर रही हैं तो वहीं बाकी सितारे भी कुछ ना कुछ करके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैँ। हाल ही में धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर का एक और पुराना वीडियो सामने आया था जो कि काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

ये वीडियो जाह्नवी कपूर के स्कूल टाइम का है जहां वह अपने दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि जाह्नवी कपूर कितनी मस्ती वाली लड़की हुआ करती थीं।
जाह्नवी कपूर अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनीं रहती हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर उन सितारों में से एक हैं जिनकी पहली फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोगों के दिलों पर राज करने लगी थी।
फिलहाल वो फिल्म गुंजन सक्सेना को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











