Teaser- 'रूही' का पहला गाना 'पनघट' इस दिन होगा रिलीज, देखिए जाह्नवी कपूर का दिलकश अंदाज
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही-अफ्जा को लेकर चर्चा है और इस फिल्म का नाम बदलकर हाल ही में रूही कर दिया गया है। इस समय इस फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। बता दें कि इस फिल्म के पहले गाने को लेकर ऐलान हो गया है जिसका टाइटल पनघट है। जाह्नवी कपूर ने इस गाने का टीजर और पोस्टर साझा करते हुए लोगों को इसके बारे में जानकारी दी है।
जाह्नवी कपूर ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. 'तैयार रहिए क्यों पनघट काफी जल्दी रिलीज होने वाला है। रुही 11 मार्च 2021 में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।' जैसे ही ये पोस्टर सामने आया लोगों ने काफी प्यार देना शुरु कर दिया है।

जाह्नवी कपूर इस पोस्टर में घूंघट में बैठे हैं। इस फिल्म की बात करें तो लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। हाल ही में फिल्म से मेकर्स ने नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया है जो कि खबरें में चल रही है।
इस फिल्म को दिनेश विजन ने निर्देशित किया है। राजकुमार राव और दिनेश विजन इस फिल्म को लेकर पहली बार साथ नहीं आ रहे हैं बल्कि इसके पहले दोनों ने हॉरर- कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में काम किया था।
जाह्नवी कपूर इस फिल्म के अलावा दोस्ताना 2 को लेकर काफी खबरों में रहीं हैं। उन्होने फिल्म धड़क से अपने शानदार करियर की शुरुआत की थी। देखिए टीजर..


Click it and Unblock the Notifications