जाह्नवी कपूर के क्लासिकल लुक ने बनाया दीवाना, आग की तरह वायरल हुईं तस्वीरें
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अक्सर किसी ना किसी तरह चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में वो फिल्म कारगिल गर्ल को लेकर भी चर्चा चल रही थीं लेकिन इस समय उनकी कुछ तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है। दरअसल जाह्नवी कपूर इन तस्वीरों में काफी शानदार नजर आ रही हैं और उन्होने अपनी मां के समय की याद दिला दी है। जाह्नवी काफी क्लासिकल स्टाइल में इन तस्वीरों में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि वो कुछ समय के लिए पुराने समय में जाना चाहती हैं।
जाह्नवी का ये शानदार रेट्रो लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस शूट में जाह्नवी ने अलग-अलग तरह की साड़ी पहनकर फोटोशूट कराया है। इसके साथ अभिनेत्री ने एक कैप्शन भी लिखा है कि.. "1950 के लुक में रहने की कोशिश कर रही हूं, वह भी एक दिन के लिए। काफी मजा आया।" इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई सितारे कमेंट कर रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications