जाह्ववी कपूर को बचपन में 'मुर्गी की टांग' कहकर चिढ़ाते थे पापा बोनी कपूर, जानिए कारण
इस समय एक के बाद एक नए नए एक्टर और एक्ट्रेस अपना डेब्यू फिल्मो में कर रहें हैं लेकिन बीते साल दो डेब्यू सबसे ज्यादा चर्चा में रहें..जिनमें सारा अली खान और जाह्ववी कपूर शामिल है। दोनो की पहली फिल्म शानदार रही है..हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्युव के दौरान एक ऐसी बात का खुलासा किया जिसको जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। उनसे पूछा गया था कि वो इतना ज्यादा वर्काउट पर ध्यान क्योंकि देती हैं तो उन्होने काफी फनी जवाब दिया।
उनका कहना था कि बचपन में पापा यानि बोनी कपूर उनको चिकेन लेग्स कहकर बुलाते थे। उनका टांगे काफी पतली थी। इसी कारण उन्होने इतना ज्यादा वर्काउट करना शुरु कर दिया है।

इस समय जाह्ववी की कपूर काफी ज्यादा फिट और हॉट लगती हैं। उन्होने फिल्म धड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और इस समय आगे की तैयारियों में लगी हुई हैं।
हालांकि धड़क की शूटिंग के बीच में ही उनकी मां श्रीदेवी के निधन ने उनको एक बड़ा झटका दिया था लेकिन वो इससे उबर गईं थीं। जाह्ववी कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर सामने आईं हैं और लोग उनको काफी ज्यादा पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications