अजय देवगन- रणबीर कपूर की फिल्म में जाह्नवी कपूर की जबरदस्त एंट्री, बिग बजट धमाका
रिपोर्ट की मानें तो लव रंजन की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर, अजय देवगन के साथ अब जाह्नवी कपूर भी फाइनल हो चुकी हैं। फिल्म में पहले रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनने वाली थी, लेकिन अब दीपिका की जगह ले ली है जाह्नवी कपूर ने। वहीं, अजय देवगन के अपोजिट कौन एक्ट्रेस होंगी, यह फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है।
खबरों के अनुसार जाह्नवी ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ ली है और लुक टेस्ट भी दे दिया है। लिहाजा, उन्हें फिल्म के लिए फाइनल माना जा रहा है। जल्द ही फिल्म के फुल स्टारकास्ट की घोषणा की जा सकती है। यह पहली बार होगा जब रणबीर और जाह्नवी की जोड़ी साथ दिखेगी।

पहले माना जा रहा था कि लव रंजन की हर फिल्म की तरह ये भी रोमांटिक कॉमेडी होगी लेकिन अब सूत्रों की मानें तो लव रंजन इस बार दर्शकों के सामने कुछ नया परोसने वाले हैं। ये फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर फुल बॉलीवुड मसाला होगी।
जाह्नवी कपूर की बात करें तो इस फिल्म के अलावा जाह्नवी भारतीय वायु सेना की ऑफिसर गुंजन सक्सेना बॉयोपिक, राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी रुह-अफ्जा और करण जौहर की फिल्म तख्त कर रही हैं। कोई शक नहीं कि जाह्नवी के पास फिलहाल शानदार फिल्में लाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications