जाह्नवी कपूर का देसी अवतार..एकदम हटके
जाह्वनी कपूर ने बिल्कुल देसी अंदाज़ में अपनी फोटो शेयर की है। फोटो में काफी खूबसूरत लग रही हैं जाह्ववी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अधिकतर वो हॉट और वेस्टर्न लुक में ही नज़र आई हैं। लेकिन अब इन सबसे हटके जाह्वनी ने बिल्कुल देसी अंदाज़ में अपनी फोटो शेयर की है।
इस तस्वीर में जाह्नवी बिल्कुल देसी और गज़ब की खूबसूरत लग रही हैं। वैसे उनकी खूबसूरती को किसी खास पहनावे की ज़रूरत नहीं है, लेकिन इस इंडियन ड्रेस में इस इंडियन ब्यूटी में चार चांद लग गए हैं। जाह्नवी ने इंस्टाग्रम पर अपने दोस्त अक्षत राजन के साथ ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने ग्रीन और पिंक लहंगा पहना हुआ है।
आपको बताते चलें जाह्नवी करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और ऐसा माना जा रहा है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर ' के सीक्वल में टाइगर श्रॉफ के साथ वो नज़र आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











