जाह्नवी कपूर ने लिखा मॉम श्रीदेवी के नाम ख़त, इमोशनल हो जाएंगे आप
हाल में 24 फरवरी को अचानक श्रीदेवी हमें छोड़कर चली गईं जिससे पूरा देश और खासकर उनका परिवार अभी तक सदमे में है। बोनी कपूर ने एक खत भी लिखा था जिसे पढ़कर हर कोई इमोशनल हो गया था। उन्होंने कहा था कि दुनिया के वो चांदनी थी, सुपरस्टार थी लेकिन मेरे लिए मेरी पत्नी और मेरी बेटियों की मां थी।
आज जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के नाम एक खत लिखा है जो बेहद इमोशनल है और इसे पढ़कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। जाह्नवी कपूर ने खत में अपने दिल की बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि "मेरे दिल में एक अजीब सी बेचैनी है और मुझे पता है कि मुझे इसी के साथ जीना पड़ेगा। इस अकेलेपन के साथ भी मैं आपके प्यार को महसूस कर पा रही हूं। मैं ये महसूस कर सकती हूं कि आप मुझे इस दुख और दर्द से बचा रही हैं। हर बार जब भी मैं अपनी आंखें बंद करती हूं तो मेरे पास याद करने के लिए आपके साथ बिताए अच्छे पल ही होते हैं। मैं जानती हूं वो ही आप हैं जो ये सबकुछ कर रही हैं। आप हमारे जीवन में एक आशीर्वाद की तरह थाे।ये हमारी खुशकिस्मती थी कि हम आपके साथ रहे। लेकिन आप इस दुनिया के लिए नहीं रहीं क्योंकि आप बहुत ही अच्छी, नेक दिलवाली और प्यार से भरी हुई थींइसलिए भगवान ने आपको वापस बुला लिया। लेकिन ये भी सच है कि हमने आपके साथ वक्त बिताया है"
मेरे दोस्त अक्सर ये कहते थे कि मैं हमेशा खुश रहती हूं और अब मैं समझ सकती हूं कि ये सब आपकी वजह से मुमकिन था। जब भी कोई कुछ कह देता तो उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता था। आपके रहते कोई भी मुश्किल मुझे बड़ी नहीं लगती थी और साथ ही कोई भी दिन मुझे कभी उदासीनपन भरा महसूस नहीं होता था। आप मुझसे प्यार करती थीं और यही वजह भी है कि इसके अलावा मुझे कभी किसी कोई कमी नहीं महसूस हुई क्योंकि मुझे सिर्फ आप चाहिए थीं। आप मेरी आत्मा का एक हिस्सा हैं। आप अपनी पूरी जिंदगी हमें सिर्फ देती रहीं और यही मैं आपके के लिए करना चाहती थीं मम्मा। मैं चाहती हूं कि आपको मुझपर गर्व महसूस हो। हर सुबह मैं यही सोचती थी कि एक दिन आपको भी मेरे उपर उतना ही गर्व हो जितना कि मुझे आप पर होता है। मैं आपसे वादा करती हूं कि अब भी मैं इसी सोच के साथ उठूंगी। क्योंकि आप यहीं हैं और मैं आपको महसूस कर सकती हूं। आप मुझमें, खुशी और पापा में बसी हुईं हैं। जो छाप आप हमपर छोड़ गईं हैं वो हमें आगे चलते रहने के लिए काफी है।आई लव यू, आप मेरी सबकुछ हैं।"
जया परदा ने श्रीदेवी की मृत्यु पर कहा था कि उनका सबसे बड़ा सपना अपनी दोनों बेटियों को बॉलीवुड पर राज करते देखना था और श्रीदेवी की मृत्यु जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही हो गई।जाह्नवी और खुशी दोनों के लिए ये काफी मुश्किल घड़ी है। देखिए दोनों की साथ में तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications