धड़क के सेट वायरल हुआ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और ईशान खट्टर का ये VIDEO
Recommended Video

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर इन दिनो फिल्म धड़क के शूट में व्यस्त चल रहे है। इसी दौरान फिल्म के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें ईशान खट्ट और जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनो अपनी टीम के साथ टाइम स्पेंड करते दिख रहे है। आपको बता दें कि जाह्नवी की मां श्रीदेवी की मौत के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी थी क्योंकि जाह्नवी को जाना पड़ा था।
हाल ही में फिल्म के लिए जाह्नवी वापस आ गई है और शूटिंग शुरु हो गई है। फिल्म धड़क के लिए ईशान खट्टर और जाह्नवी दोनो काफी मेहनत कर रहे है और फिल्म को अच्छा बनाने में लगे हुए है। इस वीडियो में दोनो काफी थके हुए भी लग रहे है। पीले रंग के ड्रेस में जाह्नवी खूबसूरत लग रही है तो वहीं ईशान खट्टर नीले रंग का कोट पहने हुए है।

इस वीडियो को जिस किसी ने भी वायरल किया है उसने इस वीडियो को ईशान खट्टर टीम का नाम दिया है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर तो बातें कर ही है और बीच बीच में हंस भी रही है पर ईशान किसी गहरी सोच में डूबे हुए है और सोचते ही जा रहे है।
फिल्म की बात की जाए तो ये फिल्म धड़क एक मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट की रीमेक है जो कि काफी बड़ी हिट थी। जाह्नवी कपूर को मां की मौत के बाद काफी दुख में देखा गया था। आपको बता दें कि श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर मां की मौत के बाद काफी डिप्रेशन में थी।
श्रीदेवी एक शादी अटेंड करने के लिए दुबई गई थी जहां पर होटल मे उनकी मौत हो गई थी। आपको बता दें कि जाह्नवी उसके बाद से 13 दिनों के बाद वापस लौटी है और काम पर ध्यान दे रही है। श्रीदेवी की अचानक मौत होने के बाद कई तरह के सवाल लोंगो के मन में चल रहे थे जिसकी जांच भी की जा रही है।
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म के अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर रहे है और अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश कर रहे है। आपको बता दें कि ईशान खट्टर एक्टर शाहिद कपूर के भाई है।
फिल्म धड़क करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही है और दोनो की पहली फिल्म होने के कारण लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे भी है। फिल्म की ऑफिसियली रिलीज की घोषणा तो अभी नहीं हुई है पर फिल्म को इसी साल 30 जुलाई तक रिलीज करने की बात चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications