..................... Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar share a warm hug as Dhadak wraps up in time! - Hindi Filmibeat

पूरी हुई धड़क की शूटिंग, ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर ने शशांक के साथ शेयर की तस्वीर

Recommended Video

Jhanvi Kapoor & Ishaan Khatter Wrap Up shooting for Dhadak , shares photo on social media |FilmiBeat

काफी समय से चल रही ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क की शूटिंग आखिरकार अब समाप्त हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर की गई जिसमे इस बात की जानकारी दी गई थी। बता दें कि इस फोटो में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और फिल्म के निर्देशक शशांक खैतान नजर आ रहे है।

फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद इस फोटो का शेयर होना इस बात का भी सुबूत है कि फिल्म का शूट काफी अच्छा रहा होगा। इस फोटो को साथ में शेयर करते हुए फोटो में होम का कैप्शन भी दिया गया है।

Ishan khattar, jahnvi kapoor, dhadak, ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर, धड़क

फिल्म की शूटिंग जबसे शुरु हुई थी तब से ही लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है और लोग इस फिल्म में दोनो न्यूकमर्स को देखना चाहते है। बता दे कि ये फिल्म इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का रीमेक है और सैराट फिल्म काफी चली थी।

इस फिल्म की लोकप्रियता का दूसरा कारण है एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जो कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी है और उनकी मौत के बाद उनकी फिल्म रिलीज होने जा रही है।

इस फिल्म को लेकर जाह्नवी ने कहा था कि फिल्म से वो अपनी मां को श्रद्धांजली देंगी। इसके अलावा फिल्म में ईशान खट्टर है जो कि शाहिद कपूर के चचेरे भाई है और फिल्म से शुरुआत कर रहे है।

दोनो स्टार्स का संबंध पहले से ही बॉलीवुड से है तो इसमे कोई शक नहीं है कि दोनो काफी मेहनत करनी पड़ी होगी क्योंकि लोग कंपेयर काफी जल्दी करते है और दूसरे अभिनेताओं से ज्यादा अच्छा करने का प्रेशर भी रहता है।

बता दे कि श्रीदेवी की मौत हाल ही में दुबई में एक शादी के दौरान हार्ट अटैक से हुई थी और उस दौरान जाह्नवी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही थी।

मां की मौत की खबर के बाद शूटिंग छोड़कर आई जाह्नवी दो सप्ताह में ही शूट पर ये कहकर वापस लौट गई थी कि इससे प्रोड्यूसर को काफी नुकसान होगा इसलिए उनको वापस चले जावा चाहिए।

धड़क फिल्म के लिए लोग काफी उत्साहित है और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। बता दें कि ईशान की एक और फिल्म बियॉंड का क्लाउड इस फिल्म से पहले रिलीज हो जाएगी और इस फिल्म की बात करें तो फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। धड़क फिल्म से जाह्नवी के करियर की शुरुआत कैसी होगी इतना पता चल ही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X