सीरियस लुक्स के साथ जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर..देखें धड़क की नई तस्वीर
जाह्नवी कपूर के डेब्यू की खबरें एक साल से भी अधिक समय से आ रही थी और आखिरकार अनाउंस हो गया कि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अगले साल धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। कुछ समय पहले ही करण जौहर ने धड़क के फर्स्ट लुक लॉन्च किया था।
Recommended Video

अब धड़क की नई तस्वीर करण जौहर ने शेयर की है जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं और कहना गलत नहीं होगा कि इस तस्वीर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सकुता और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। फिल्म की सभी तस्वीरें दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

आपको बता दें कि धड़क की शूटिंग इन दिनों उदयपुर में चल रही है।पिछले दिनों श्रीदेवी खुद भी वहीं थी। सेट पर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई थी लेकिन इस तस्वीर को आज करण जौहर ने शेयर किया है। फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है और फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
धड़क मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट की रीमेक है।सैराट सबसे अधिक कमाने वाली मराठी फिल्म है।धड़क को डायरेक्ट शशांक खेतान कर रहे हैं जिन्होंने पहले बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हंपटी शर्मा की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्में दी है।


Click it and Unblock the Notifications











