फिल्म धड़क से मां श्रीदेवी को TRIBUTE देंगी जाह्नवी कपूर, कर लिया है फैसला

Recommended Video

Jhanvi Kapoor to pay UNIQUE tribute to Sridevi in Dhadak | FilmiBeat

फिल्मी दुनिया में यू तो काफी सारे स्टार किड्स है और कुछ ने तो बॉलीवुड में शुरुआत भी कर दी है। उनमें से ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि अपने काम के प्रति वो ज्यादा ध्यान दे या वो प्रोफेशनल हो जाए अपनी पहली फिल्म से ही विरासत में मिले स्टेज के लिए स्टारकिड उतने प्रोफेशनल नहीं होते है जितना उनको होना चाहिए।

इसका एक कारण ये भी है कि उन्होने कभी भी इस मुकाम तक पहुंचने के लिए संघर्ष नहीं किया है। इन सारी बातों में अगर हम बात करेंगे दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की तो बात थोड़ी अगल हो जाएगी। आपको बता दें इतनी कम उम्र में माता के देहांत के बाद उस सदमें से इतनी जल्दी उभरकर शूटिंग पर वापस चले जाना किसी चैंलेंज से कम नही था।

jhanvi kapoor, dhadak, जाह्नवी कपूर, धड़क

शायद आपको पता ना हो पर मां की मौत के 13 दिन बाद जाह्नवी अपने शूटिंग सेट पर वापस लौट गई थी जो कि काम के प्रति उनकी लगन को दर्शाता है। बता दें कि इन दिनो जाह्ववी अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग में व्यस्त चल रही है जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर नजर आने वाले है।

मां कि मौक के बाद कुछ दिनों तक वो अपने परिवार के साथ रही है और इस सदमें से उभरने की कोशिश कर रही थी। फिल्म धड़क के निर्माता ने जब ये कहा कि वो और समय ले सकती है तो जाह्ववी इस बात से सीधे मना कर दिया और काम पर आने की बात कही।

निर्माता बताते है कि इस बात से श्रीदेवी की आत्मा को जरूर गर्व महसूस हुआ होगा और जाह्नवी ऐसे ही अपनी मां के लिए अच्छा काम करती रहेगी। जाह्नवी से बात करने पर पता चला की वो इस घटना के बाद फिल्म से ब्रेक नहीं लेना चाहती है बल्कि वो अपनी पहली फिल्म अपनी मां के लिए ट्रिब्यूट देना चाहती है और उनको गर्वान्वित महसूस करवाना चाहती है।

एक सोर्स की माने तो उन्होने खुद डायरेक्टर से कहा था कि वो शूटिंग डिले ना करें वो काम पर वापस आ रही है। अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया मे जाह्नवी ने एक बड़ा पन्ना लिखा था जिसमें अपनी मां के लिए सारे जज्बात बयान करने की कोशिश भी की थी।

इस बात से इतना तो साफ है कि जाह्नवी जितना अपनी मां को मिस कर रही है उससे कहीं ज्यादा वो स्ट्रॉंग लेडी है और मां के लिए फिल्म धड़क में बेहतरीन अभिनय करके ट्रिब्यूट देने की कोशिश करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X