करण जौहर की पार्टी में रणबीर को फॉलो कर रहीं थीं जाह्नवी..श्रीदेवी का जवाब!

श्रीदेवी ने हाल में कहा है कि करण जौहर की पार्टी में जाह्नवी कपूर रणबीर कपूर को फॉलो नहीं कर रही थी।

By Shweta

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। सबसे पहले तो उनके बारे में खबरें आईं कि करण जौहर की पार्टी में जाह्नवी कपूर रणबीर कपूर को फॉलो कर रही थीं। ये खबर मीडिया की सुर्खियां बनीं लेकिन इस पर श्रीदेवी ने अपना बयान दिया है।

हाल में श्रीदेवी ने इस पर अपना बयान दिया है और कहा कि "जब जाह्नवी ने जब पहली बार ये खबर पढ़ी तो आकर मुझे बोली मम्मा मैं तो गौरी आंटी (गौरी शिंदे) के साथ थी। मेरे बारे में ऐसी खबर क्यों छापी गई। मैंने बस इतना कहा बेटा वेलकम टू बॉलीवुड।अगर बॉलीवुड का हिस्सा बनना है तो ये सब के लिए तैयार होना होगा।

jhanvi-kapoor-did-not-follow-ranbir-kapoor-at-karan-johar-party-says-sridevi

श्रीदेवी ने कहा कि जाह्नवी इस खबर के बाद काफी दुखी थी। लेकिन बॉलीवुड से जुड़े होने का मतलब है ऐसी खबरों का आते रहना। श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर के डेब्यू के बारे में कहा है कि जल्द ही इसके बारे में भी घोषणा की जाएगी वो किस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।

जान्हवी कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वो करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि खबरें तो ऐसी भी आ रही हैं कि उन्होंने करण जौहर के साथ 3 फिल्मों की डील साइन की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X