..................... दो फिल्में करने वाली जाह्नवी कपूर ने मुंबई स्थित जूहू में खरीदा इतना महंगा घर Jhanvi kapoor buys a Home in Mumbai Juhu - Hindi Filmibeat

दो फिल्में करने वाली जाह्नवी कपूर ने मुंबई स्थित जूहू में खरीदा इतना महंगा घर, पढ़िए डिटेल्स

इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जो कि अपने डेब्यू के कुछ ही समय में इतने कामयाब हो जाते हैं कि यकीन कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। उन्ही में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर। इस समय जाह्नवी को लेकर जिस तरह की खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। पता चला है कि अभिनेत्री ने मुंबई के जुहू में खुद का घर खरीद लिया है। यही कारण है कि अभिनेत्री आज चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर ने अपने करियर में सिर्फ दो फिल्मों में काम किया है जिनमें धड़क और गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल शामिल है। खबरों के मुताबिक उन्होने घर करीब 39 करोड़ रुपए में खरीदा है।

jhanvi kapoor, जाह्नवी कपूर

कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये पूरी तरह फाइनल हो चुका है। ये घर करीब 3,456 स्कवायर फीट का है और इस अभिनेत्री ने इसके लिए 78 लाख स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया है।

इस समय जाह्नवी कपूर के फैंस उनको नए घर के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं और उनका कहना है कि वो काफी सफल होने वाली है। जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म धड़क से की थी जिसमें उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर नजर आए थे।

इस फिल्म के रिलीज के साथ ही ये पता चल गया था कि जाह्नवी कपूर काफी दमदार अभिनेत्री हैं और उनका करियर शानदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X