स्मृति ईरानी को आंटी कहने के बाद जाह्नवी कपूर ने मांगी माफी, 'Aunty किसको बोला'
हाल ही में जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म गुंजन सक्सेना बायोपिक का लुक वायरल हो गया है और काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस फिल्म में वो एक एयरफोर्स ऑफीसर का रोल कर रहीं हैं। इसके अलावा उनकी मुलाकाता भाजपा के प्रख्यात चेहरे स्मृति ईरानी से हुई और इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसको सुनकर आप जरूर हंसने लगेंगें। इस मौके पर जाह्नवी कपूर लगातार स्मृति ईरानी को आंटी कहती जा रही थीं और बाद में जाह्नवी ने बड़े प्यार से इसके लिए सॉरी भी बोला।
स्मृति ईरानी ने काफी मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि जाह्नवी ने आंटी बोलने के बाद सॉरी बोला तो उन्होने कहा कि..कोई बात नहीं बेटा..ये आजकल के बच्चे भी ना..#आंटी किसको बोला।

गौरतलब है कि ये वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और लोग इसपर काफी मजाक कर रहें हैं। फिलहाल जाह्नवी कपूर फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक में काम कर रहीं हैं...


Click it and Unblock the Notifications