डेब्यू से पहले जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी को ऐसे लगाया गले, Unseen तस्वीर में दिखा मां-बेटी का प्यार !
बोनी कपूर इन दिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ लॉकडाउन में समय बीता रहे हैं। हाल ही में ये खबर आयी कि बोनी कपूर के घर के सहायक को कोरोना हो गया है। फिलहाल बोनी कपूर, जान्हवी और खुशी कपूर सुरक्षित हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर श्रीदेवी और जान्हवी कपूर की ये पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है कि ये जान्हवी कपूर के डेब्यू से पहले की तस्वीर है। जान्हवी इस तस्वीर में काफी अलग दिखाई दे रही हैं। वैसे इस तस्वीर को देख कर आपको श्रीदेवी की याद जरूर आएगी। जान्हवी अपनी मां श्रीदेवी को गले लगाकर खड़ी हैं। दोनों इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। जान्हवी की पहली फिल्म धड़क रही है।

लेकिन श्रीदेवी का निधन इससे पहले ही हो गया और वह अपनी बेटी की पहली फिल्म को नहीं देख पाईं। करियर के लिहाज से जान्हवी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वह जल्द राजकुमार राव के साथ रूही अफ्जाना में नजर आयेंगी। इसके साथ मल्टीस्टारर फिल्म कलंक भी उनके हिस्से में है। करण जौहर की दोस्ताना 2 का भी नाम इसमें शामिल है।
View this post on InstagramA post shared by @ unerosered on


Click it and Unblock the Notifications