श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की नई तस्वीरें..देखते रह जाएंगे आप
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों ही देखने में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
बॉलीवुड में जिस स्टार किड के डेब्यू का सबसे ज्यादा इंतज़ार है तो वो है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का। ये कब और किस फिल्म से डेब्यू करेंगी इसपर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यूं तो अभी जाह्नवी ने फिल्मों में कदम रखा भी नहीं है लेकिन वो अभी से ही काफी फेमस हो चुकी हैं।
वो अक्सर अपने पैरेंट्स के साथ एयरपोर्ट पर तो कभी किसी पार्टी में नज़र आ जाती हैं। और जब भी वो नज़र आती हैं उनका लुक, उनका अंदाज़ वाकई में कमाल का होता है।हाल में ही जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की कुछ और नई तस्वीर आई है जिसमें वो किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही काफी खूबसूरत हैं और भले उन्होंने अभी बॉलीवुड में कदम ना रखा हो लेकिन वो लगातार सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में लगातार खबरें आ रही थी कि वो करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगी।
खबरें ऐसी आ रही थीं कि जान्हवी कपूर मराठी सुपरहिट फिल्म सैरात से डेब्यू कर सकती हैं हालांकि अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है। बहरहाल उनका डेब्यू तो पक्का है उनकी ये तस्वीरें भी आप देखती रह जाएंगे।

जान्हवी कपूर की ये तस्वीर भी कुछ कम खूबसूरत नहीं है । जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
जान्हवी कपूर के साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी फिल्मों में अगर आती हैं तो थोड़ा भी शॉकिंग नहीं होगा।
जान्हवी कपूर की अभी से ही लगातार काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसमें कोई शक नहीं है कि वो आने वाली सुपरस्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications














