रणबीर-आलिया पर माधुरी दीक्षित ने लुटाया प्यार, बेटे-बहू के लिए नीतू कपूर को दिया खास तोहफा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बनने वाले हैं। भट्ट और कपूर परिवार नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार को आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म भी अदा की गई। आलिया भट्ट ने गोद भराई की कई तस्वीरें शेयर की। वहीं, पूरा बॉलीवुड रणबीर-आलिया पर इन दिनों प्यार बरसा रहा है।
माधुरी दीक्षित ने भी अपना प्यार इस कपल पर लुटाया है। दरअसल, पिछले दिनों नीतू कपूर जब 'झलक दिखला जा' के सेट पर पहुंची थीं। 'झलक दिखला जा' के कपूर स्पेशल एपिसोड में नीतू कपूर के सामने नीति ने रणबीर और आलिया भट्ट की शादी को रिक्रिएट किया तो नीतू कपूर उन्हें देखकर खुश हो गईं और ढेरों आशीर्वाद दिया।

वहीं, माधुरी दीक्षित नीतू कपूर से कहती हैं कि, वो रणबीर-आलिया के लिए कुछ खास लेकर आई हैं। माधुरी दीक्षित ने नीतू कपूर से कहा- 'नीतू जी अभी उनकी शादी भी हो गई हैं और वो अभी पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। मैं कुछ लेकर आई हूं आलिया के लिए। ये हैं बाल गोपाल।'
माधुरी दीक्षित से बाल गोपाल लेकर नीतू कपूर बेहद खुश हुईं और वो माधुरी दीक्षित को गले लगा लिया।आपको बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 5 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस साल अप्रैल में शादी रचाई। शादी के दो महीनों के बाद इस कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की।वहीं, बुधवार को उनकी गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई।


Click it and Unblock the Notifications











