सुपर फिनाले से ठीक पहले झलक से आउट हुए अक्षत..

झलक दिखला जा-7 के नन्हें 'अक्षत सिंह' अभी तक शो में सिर का ताज बने हुए थे। 10 साल के अक्षत ने अपने धमाकेदार डांस से सबको दांतो तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर रखा था। मगर, तेज-तर्रार की डांसर की दुनिया शो पर अचानक से सिमट गई। अफसोस, अक्षत सेमीफाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि सेमीफाइनल से पहले ही अक्षत अपनी डांस पार्टनर वैष्णवी के साथ झलक दिखला जा-7 से बाहर हो गए हंै। डांस शो झलक दिखला जा-7 में अक्षत और 'शक्ति मोहन' के बीच डांस की कड़ी टक्कर हुई। जिसमें 'शक्ति मोहन' ने बाजी मार ली, और हार के बाद अक्षत को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

akshat singh

अक्षत इस शो की शुरुआत से अभी तक अपने जबरदस्त डांस से जजों का दिल जीतता आया है। सूत्रों के मुताबिक अक्षत को इस बार भी जजों से बढिय़ा नंबर मिले थे, लेकिन दर्शकों को कम वोट मिलने के चलते उसे बाहर होना पड़ा। झलक दिखला जा-7 में दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर भी अपनी फिल्म फाइडिंग फैनी की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। रितिक की फिल्म 'अग्निपथ' के गाने 'मुझमें कहीं पर' अक्षत के डांस को देखकर दीपिका की आंखो में आंसू भी आ गए थे। जोकि अक्षत के लिए बेहतरीन पल था। दीपिका-अर्जुन ने शो पर काफी मस्ती की थी।

शो से बाहर हुए अक्षत का कहना है कि अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहता है। अक्षत ने कहा 'भले ही मैं फाइनल में जगह नहीं पाया, लेकिन मैं उदास नहीं हूं, क्योंकि मैं ऑडियंस के दिमाग पर अपना गहरा असर छोडऩे और उनका दिल जीतने में कामयाब रहा। अब पढ़ाई की तरफ वापस जाने का वक्त आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X