Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner Name-Photo: होस्ट की ही फिसल गई जुबान, महीने भर पहले बोल दिया विनर का नाम!

JhalaK Dikhhla Jaa 11 Winner Name: डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' अगले कुछ हफ्तों में एक ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले के साथ अपना ये सीजन पूरा करने के लिए तैयार है। प्रोड्यूसर्स इस सप्ताह के लास्ट में शिव ठाकरे, मनीषा रानी और अन्य लोगों के साथ एक स्पेशल फैलिमी एपिसोड की तैयारी कर रहे हैं।
शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने विशेष रूप से फिल्मीबीट को बताया, "चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने जेडजे 11 के ग्रैंड फिनाले के लिए चीजों को एक लेवल ऊपर ले जाने की योजना बनाई है। फिनाले एपिसोड अगले महीने होगा। यह सितारों से भरा कार्यक्रम होगा।" फिनाले में मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। इतना ही नहीं दिलचस्प बात तो ये है कि निर्माताओं ने फिनाले एपिसोड से पहले कहानी में एक ट्विस्ट जोड़ने का भी फैसला किया है।"
झलक दिखला जा सीजन 11 के विजेता को अबू धाबी के Yas Island की ट्रिप का पूरा खर्चा मिलेगा। सेलिब्रिटी और उनके कोरियोग्राफर को इस शानदार जगह पर जाने और खास छुट्टियां बिताने का अवसर मिलेगा।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल ने एक प्रोमो जारी किया जहां गौहर खान और ऋत्विक धनजानी ने जेडीजे 11 के विजेता को क्या मिलेगा, इसके बारे में बात की। ऋत्विक ने मनीषा के शो जीतने के बारे में संकेत दिया क्योंकि उन्होंने कहा कि जब ट्रिप की डिटेल्स के बारे में सुनकर बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट खुशी से फूली नहीं समा रही थीं।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "जैसे-जैसे हम झलक दिखला जा के ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच रहे हैं, एक स्पेशल सरप्राइज है जो विजेता और कोरियोग्राफर का इंतजार कर रहा है। यस आईलैंट, अबू धाबी की एक शानदार ट्रिप! प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ, एडवेंचर से भरी एक जगर अब तक के सबसे महान डांस शो के विजेता का इंतजार कर रहा है।"
आपको क्या लगता है झलक 11 कौन जीतेगा? क्या मनीषा रानी शिव ठाकरे, अद्रिजा सिन्हा, शोएब इब्राहिम को हराकर झलक दिखला जा 11 की विजेता ट्रॉफी जीत पाएंगी?


Click it and Unblock the Notifications











