गहनें मेरी कमजोरी है: श्रीदेवी

गहनों के एक मशहूर ब्रांड के लिए हाल ही में विज्ञापन शूट करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी मानती हैं कि वह गहनों पर निगाह पड़ते ही फिदा हो जाती हैं।'तनिष्क' के लिए एक तमिल विज्ञापन की शूटिग के दौरान 49 वर्षीया श्रीदेवी ने बताया, "गहने मेरी कमजोरी हैं. जब भी मैं कोई गहना देखती हूं, मैं अपना नियंत्रण खो बैठती हूं। मेरी बेटियां या किसी अन्य व्यक्ति को मुझे शांत कराना पड़ता है।"

फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में घरेलू पत्नी के किरदार में दिखीं श्रीदेवी ने बताया, "मैंने अपनी बेटियों को यहां भी बुलाया था लेकिन जब मैंने उनके लिए गहने पसंद किए और इससे पहले कि मैं कुछ कह पाती वे चली गईं।"

Sridevi
विज्ञापन का निर्देशन 'इंग्लिश विंग्लिश' की निर्देशक गौरी शिंदे कर रही हैं। श्रीदेवी ने कहा, "मैं एक नवोदित कलाकार की तरह गौरी के निर्देशों का पालन करती हूं। वह जो भी मुझसे करने को कहती हैं मैं एक नई अभिनेत्री की तरह उसको करती हूं।"

पिछले साल बॉलीवुड में सफल वापसी करने वाली श्रीदेवी फिल्मों के बारे में बात किए जाने पर कहती हैं, "मैं तमाम पटकथाएं सुन रही हूं लेकिन मैं कोई चीज करने को लेकर जल्दी में नहीं हूं।"

फिलहाल मिल रही जानकारियों पर भरोसा किया जाए तो वह 1987 की सफल फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के अगले संस्करण 'मिस्टर इंडिया 2' का हिस्सा हो सकती हैं। 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ अभिनय किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X