Jersey- शाहिद कपूर ने मारा सिक्सर, जर्सी के लिए ऐसे कर रहे हैं तैयारी- धमाकेदार Video
सुपरस्टार शाहिद कपूर ने हाल ही में फिल्म कबीर सिंह से ऐसा धमाका किया था कि उसकी गूंज अभी तक सुनाई दे रही है। अपनी दमदार अदाकारी से छा जाने वाले शाहिद इस समय फिल्म जर्सी को लेकर बिजी हैं और फिल्म की शूटिंग से पहले क्रिकेट खेलने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के सेट ने अक्सर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस समय एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी धमाकेदार है। इस वीडियो में शाहिद कपूर बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और काफी लंबा शॉट मारते हैं।
शाहिद कपूर का ये वीडियो काफी धमाकेदार तरीके से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि जर्सी रीमेक की शूटिंग शुरु जल्द ही होने वाली है।

गौरतलब है कि ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिनौरी इसके हिंदी रीमेक को भी डायरेक्ट करने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने अपने असिस्टेंट डायरेक्टर्स की टीम को लॉक कर लिया है।
फिलहाल हिंदी फिल्म ऑडियंस के लिए फिल्म के स्क्रिप्ट को हिंदी में फिर से लिखा जा रहा है। शाहिद कपूर की माने तो वो अब कमर्शियल फिल्में ही करेंगे जिसके लिए वो कमर कस चुके हैं। फिलहाल आप देखिए शाहिद कपूर का ये धमाकेदार क्रिकेट का वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications