Jersey First Pic- शाहिद कपूर की धमाकेदार फोटो वायरल, जर्सी रीमेक के लिए खूब बहा रहे हैं पसीना
सुपरस्टार शाहिद कपूर ने हाल ही में फिल्म कबीर सिंह से धमाका कर दिया था और ये फिल्म साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी। इसके साथ ही ऐलान हुआ था कि वो एक और रीमेक में नजर आएंगे जिसका नाम जर्सी होगा। इस फिल्म को लेकर शाहिद कपूर ने तैयारी भी शुरु कर दी है और इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहिद कपूर ने हांथ में बैट पकड़ा हुआ है और निश्चित ही वो बैंटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर के रोल में ही नजर आने वाले हैं। ये फोटो काफी शानदार है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले आई दिल बोले हड़िप्पा में भी शाहिद कपूर क्रिकेटर का रोल कर चुके हैं।

बता दें कि जर्सी रीमेक की शूटिंग शुरु जल्द ही होने वाली है। गौरतलब है कि ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिनौरी इसके हिंदी रीमेक को भी डायरेक्ट करने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने अपने असिस्टेंट डायरेक्टर्स की टीम को लॉक कर लिया है।
फिलहाल हिंदी फिल्म ऑडियंस के लिए फिल्म के स्क्रिप्ट को हिंदी में फिर से लिखा जा रहा है। शाहिद कपूर की माने तो वो अब कमर्शियल फिल्में ही करेंगे जिसके लिए वो कमर कस चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications