मनोज कुमार के बाद जेनिफर भी शाहरूख पर भड़कीं
लगता है कि शाहरूख खान और विवाद दोनों का चोली-दामन का साथ हो गया है तभी तो किंग खान का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। अभी आईपीएल के मैच शुरू भी नहीं हुए कि इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। आईपीएल 6 की ओपनिंग सेरोमनी में हॉलीवुड का बड़ा नाम जेनिफर लोपेज ने कोलकाता टीम के मालिक और सुपर स्टार शाहरूख खान पर उनकी इमेज बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
जेनिफर को ओपनिंग सेरोंमनी में पर्फार्म करने के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए कुछ शर्ते रखी थीं जिनको ना मानते हुए आयोजकों ने उन्हें ना बुलाने की सोची। इस बात की जानकारी केवल आयोजकों और रेड चिलीज जो कि किंग खान की कंपनी है, को ही थी।
लेकिन जेनिफर की बातें मीडिया में लीक हो गयी जिसके कारण लोपेज भड़की हुई हैं और इस बात के लिए सारा दोष किंग खान पर मढ़ दिया है। हालांकि रेड चिलीज इस मसले पर सफाई दे चुका है लेकिन फिर भी जोनिफर ने शाहरूख पर गुस्सा निकाला है। वैसे इस मसले पर किंग खान की ओर से कोई बयान नहीं आया है।मालूम हो कि जहां जेनिफर लोपेज, शाहरूख खान पर बिगड़ी हुई हैं वहीं दूसरी ओर मंगलवार को मुंबई के कोर्ट नें अभिनेता मनोज कुमार ने भी शाहरूख खान से नाराज होकर उन पर सौ करोड़ के मानहानी का दावा ठोंका है। मनोज कुमार का शाहरूख की फिल्म ओम शांति ओम में मजाक उड़ाया गया था जिसके कारण मनोज कुमार किंग खान पर आग बबूला हैं।


Click it and Unblock the Notifications












