..................... जेह अली खान ने यूं बिगाड़ी करीना कपूर खान की परफेक्ट दिवाली वाली फैमिली पिक्चर | Jeh Ali Khan destroys Kareena Kapoor Khan's perfect family picture as he pulls a tantrum and rolls on the floor - Hindi Filmibeat

Pic of the Day: करीना कपूर खान की फैमिली वाली दिवाली Pic में लोटने लगे बेटे जेह अली खान, सबसे क्यूट तस्वीर

jeh-ali-khan-destroys-kareena-kapoor-khan-perfect-family-picture-as-he-pulls-tantrum-rolls-on-floor

करीना कपूर खान ने इस साल परिवार के साथ दिवाली का जश्न मनाया और उन्होंने इस जश्न की ढेर सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं। ये तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे कि ये सबसे क्यूट FAMILY PIC है। दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने दोनों बेटों, जेह अली खान और तैमूर अली खान के साथ अपनी दिवाली की तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में जेह अली खान किसी बात से परेशान होकर या फिर यूं ही मस्ती में ज़मीन पर लोटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर अली खान उनकी ये कारस्तानी देखकर मुस्कुरा रहे हैं। फैन्स इसे अब तक की सबसे प्यारी दिवाली की तस्वीर कह रहे हैं।

खान पटौदी परिवार के नन्हें नवाब

खान पटौदी परिवार के नन्हें नवाब

करीना कपूर खान ने जेह अली खान और तैमूर अली खान की ये प्यारी सी तस्वीर शेयर की जहां दोनों भाई, एक साथ दिवाली की जगमग झालरों को देख कर हैरान हो रहे हैं।

सैफ अली खान के साथ मनाया त्योहार

सैफ अली खान के साथ मनाया त्योहार

सैफ अली खान के साथ करीना कपूर खान ने अपनी ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। गौरतलब है कि पूरा खान पटौदी परिवार एक साथ सारे त्योहार मनाते हैं और तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बहुत शैतान हैं नन्हें जेह

बहुत शैतान हैं नन्हें जेह

नन्हें से जेह अली खान अक्सर ही शरारतें करते दिख जाते हैं। करीना कपूर खान ने इस साल की गणेश चतुर्थी की तस्वीरें शेयर कीं जहां जेह पूजा से ज़्यादा मोदक के प्रसाद में दिलचस्पी दिखाते दिखे थे।

पिछले साल की दिवाली

पिछले साल की दिवाली

ये है जेह अली खान की पहली दिवाली की तस्वीर। इस तस्वीर में भी वो कैमरों की तरफ नहीं देख रहे हैं। हालांकि, अब जेह अली खान को कैमरे इतने ज़्यादा पसंद है कि अगर उन्हें कैमरों के सामने से हटाया जाए तो वो ज़िद पकड़ लेते हैं।

यहां भी नहीं मिली फैमिली पिक्चर

यहां भी नहीं मिली फैमिली पिक्चर

ये तस्वीर है जेह अली खान के मामू रणबीर कपूर की शादी की। करीना कपूर खान ने ये तस्वीर शेयर करते हुए भी यही लिखा था कि लाख कोशिशों के बाद भी जेह ने उन्हें परफेक्ट फैमिली पिक्चर नहीं लेने दी।

परिवार वाली दिवाली

परिवार वाली दिवाली

करीना कपूर खान ने इस साल अपने पूरे कपूर परिवार के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने बहन करिश्मा कपूर और मम्मी पापा बबीता और रणधीर कपूर के साथ अपनी एक और फैमिली पिक्चर शेयर की।

एक साथ खान पटौदी और कपूर परिवार

एक साथ खान पटौदी और कपूर परिवार

करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी में जहां उनके चाचा कुणाल कपूर, भाई ज़हान कपूर, बहन करिश्मा कपूर, बुआ रीमा जैन, फूफा जी मनोज जैन, भाई अरमान जैन, भाभी अनीसा मल्होत्रा, चाची नीतू कपूर, बहन करिश्मा कपूर और पापा मम्मी रणधीर कपूर - बबीता शामिल हुए वहीं सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू भी अपनी फैमिली वाली दिवाली का हिस्सा बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X