Jeh Ali Khan Birthday: करीना कपूर के छोटे बेटे जेह हुए 2 साल के, मां ने लुटाया प्यार

Jeh Ali Khan

Jeh Ali Khan Birthday: जेह अली खान, खान परिवार के सबसे छोटे बेटे जेह आज दो साल के हो गए हैं। ऐसे में मम्मी करीना कपूर खान ने अपने बेटे की प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुब सारा प्यार लुटाया है और साथ में प्यारा सा नोट भी साझा किया है।

करीना और सैफ के लाडले हैं जेह अली खान, हमेशा ही तस्वीरों में ऐसा देखने को मिल ही जाता है। सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे जेह अली खान आज यानी 21 फरवरी को अपना दूसरा जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पटौदी और कपूर परिवार जेह बाबा पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

ऐसे में मम्मी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर प्यारी सी फोटो साझा करते हुए लिखा है, गोद से जाने का मन नहीं करता ये हालात जल्द ही बदलेंगे। मैं तुम्हें अपने पूरे दिल और आत्मा से प्यार करती हूं, मेरे जेह बाबा! जन्मदिन मुबारक हो बेटा।

करीना कपूर खान के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट करते हुए जेह को बर्थडे विश कर रहे हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी जेह पर प्यार बरसाया है। सोनी ने लिखा, 'बर्थडे डार्लिंग जेह। इसके अलावा कई सारे सेलेब्स और फैंस ने जेह को जन्मदिन पर विश किया।

करीना के अलावा मासी करिश्मा कपूर ने भी जेह को संग इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा- मेरे जेह बाबा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं । फैंस इस तस्वीर को भी काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि करिश्मा के साथ जेह की फोटो बहुत ही क्यूट लग रही है।

वहीं अगर हम करीना की वर्कफ्रंट की बात करें तो, करीना कपूर आखिरी बार आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द हंसल मेहता के प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। करीना बीते दिनों लंदन ने हंसल की फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X