जीतेंद्र हैं करोड़पति.. भाई नितिन कपूर ने कंगाली के चलते की थी आत्महत्या, अभिनेता पर भड़क जाते हैं लोग

Jeetendra Brother Nitin Kapoor Suicide- जीतेंद्र एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ मशहूर प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी बेटी एकता कपूर को टीवी की क्वीन कहा जाता है। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि करोड़ों अरबों में खेलने वाले जीतेंद्र का एक भाई ऐसा भी जिसने पैसों की तंगी के चलते सुसाइड कर ली थी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं नितिन कपूर की जो कि काफी मशहूर थे और साल 2017 में उन्होने एक बिल्डिंग की छत से कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। तब से लेकर आज तक लोग नितिन कपूर की बात करते हैं। खबरों की मानें तो नितिन ने मजबूर में ये कदम उठाया था क्योंकि वो काफी डिप्रेशन में जा चुके थे।
बेरोजगार थे नितिन कपूर
कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि नितिन कपूर के पास काफी समय से काम नहीं था। इसके चलते वो लगातार कर्जे में डूबते चले जा रहे थे। एक वक्त आया कि वो इतना कर्जे में डूब गए कि डिप्रेशन तक में चले गए। हालांकि उनका इलाज हो रहा था लेकिन मामला तब तक हाथ से निकल गया था।
वो अपनी बहन के साथ एक प्लैट में रहते थे और एक दिन उसी की छत से कूदकर जान दे दी। उनकी शादी तेलुगू अभिनेत्री के साथ हुई थी। लेकिन इस निधन के कारण पता चलने के बाद लोगों का कहना था कि जीतेंद्र को उनके कर्जे भरने चाहिए थे। हालांकि सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
नितिन कपूर के सुसाइड की इस खबर पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''इतना पैसा कहाँ ले जायेंगे जीतेन्द्र जी।'' एक ने लिखा, ''जीतेंद्र को उनकी मदद करना चाहिए थी।' एक ने लिखा, ''एकता और जीतेन्द्र ने कभी उनकी मदद क्यों नहीं की।'' एक ने लिखा, ''जितेंद्र और उनकी फैमिली को शरम आनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''855 करोड़ की प्रॉपर्टी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











