जीतेंद्र के चचेरे भाई ने की आत्महत्या..छत से छलांग लगाकर दी जान

जीतेंद्र के चचेरे भाई नितिन कपूर ने छत से कुदकर अपनी जान दे दी।

By Shweta

अभिनेता जीतेंद्र के कजिन भाई नितिन कपूर ने 14 मार्च को अपने ऑफिस बिल्डिंग के छठे मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस पहली नजर में इसे आत्महत्या बता रही है और मामले की जांच कर रही है। नितिन कपूर तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर थे।

नितिन कपूर की पत्नी तेलगु एक्ट्रेस जयासुधा थी। नितिन साल 1985 में कांग्रेस के एमएलए भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी फिलहाल मुंबई में नहीं थी और खबर मिलने पर वो रवाना हो चुकी हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी भी है।

[हॉलीवुड में FAIl हुईं दीपिका...बाजी मार ले गईं प्रियंका..जानिए कैसे]

jeetendra-cousin-brother-nitin-kapoor-committed-suicide

इस खबर को सुनकर फिलहाल जीतेंद्र खुद भी सदमे में है।उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि नितिन ने ऐसा कर लिया है। जीतेंद्र ने एक पोर्टल से बातचीत में कहा कि उनकी काफी लंबे समय से नितिन से बात नहीं हुई थी। नितिन के पिता जीतेंद्र के काफी क्लोज हैं।

कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से नितिन कपूर आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। हालांकि असल सच्चाई अभी सामने नहीं आ पाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X