कैंसर से लड़ रहे जूनियर महमूद ने बताई आखिरी इच्छा, मिलने पहुंचे जितेंद्र और सचिन नहीं रोक पाए अपने आंसू

Junior Mehmood,Sachin Pilgaonkar , Jeetendra

Junior Mehmood: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार जूनियर महमूद इन दिनों पेट के कैंसर से जुझ रहे हैं। ऐसे में जूनियर महमूद की स्थिति काफी खराब हो गई हैं क्योंकि उनका कैंसर अपनी चौथी स्टेज पर है। इसी बीच अपने जिगरी यार में मिलने बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र और सचिन पिलगावंकर पहुंचे है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

जूनियर महमूद ने जाहिर की अपनी आखिरी इच्छा-

बॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन जूनियर महमूद की हालत काफी खराब हो गई है। उन्हें कैंसर है वो कैंसर के चौथे स्टेज पर हैं जिस वजह से उनका चेहरा बेहद खराब हो गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत बिल्कुल ठीक नहीं है।

इस सबके बीच जूनियर महमूद ने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए अपने दोस्तों से मिलने की बात की। इसका खुलासा जूनियर महमूद के करीबी दोस्त सलाम काजी ने किया और उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया- जूनियर महमूद अपने बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर और एक्टर जितेंद्र से मिलना चाहते हैं।

जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे जितेंद्र और सचिन-

अब बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र को दोस्त के कैंसर की खबर मिली तो वह उनसे मिलने पहुंच गए और इस मुश्किल वक्त में सहारा दिया। पर दोस्त की हालत देख वह रो पड़े। सोशल मीडिया पर बहुत ही इमोशनल कर देनी वाली दोनों दोस्त की फोटोज सामने आई हैं। जिनको देखकर फैंस उदास हो गए हैं।

सचिन पिलगांवकर को मैसेज भी किया है, पर कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि सचिन पिलगांवकर ने जूनियर महमूद को वीडियो कॉल किया था, पर निजी तौर पर मिलने नहीं आए हैं। जूनियर महमूद से कुछ दिन पहले ही जॉनी लीवर और मास्टर राजू यानी राजू श्रेष्ठा मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भी फैंस से एक्टर के लिए दुआ करने की अपील की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X