Jee Le Zaraa हुई डिब्बाबंद? प्रियंका चोपड़ा की वजह से अब नहीं बनेगी फिल्म!

जी ले जरा.. एक ऐसी फिल्म जिसमें आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थीं, अब नहीं बनने की कगार पर है। जी हां, खबरें हैं कि जी ले जरा डिब्बाबंद हो गई है और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा है।
जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था तो कहा गया था कि ये महिला आधारित सभी फिल्मों पर भारी पड़ने वाली है क्योंकि इसकी कहानी लाजवाब होगी। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्म को लेकर धमाका हुआ था लेकिन इसमें लड़के ही नजर आए थे।
इस फिल्म की कहानी को इस तरह से लिखा गया था कि लड़कियां किस तरह से मस्ती करती हैं। हालांकि अब पता चला है कि तीनों को साथ देखने का सपना शायद ही पूरा होगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को करने से प्रियंका चोपड़ा ने इंकार कर दिया है।
क्यों किया इंकार?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा को फिल्म स्क्रिप्ट कम पसंद आई है। उनका मानना है कि ये उनके किरदार के साथ न्याय नहीं करती है। हालांकि बाकी एक्ट्रेस इस बारे में क्या सोचती हैं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
ना ही डिब्बाबंद होने का आधिकारिक ऐलान किया गया है। देखना होगा कि आने वाले समय में मेकर्स इसको लेकर क्या अपडेट देते हैं। स्क्रिप्ट्स को लेकर अक्सर स्टार्स संतुष्ट नहीं होते हैं और इस वजह से ढेरों फिल्में नहीं बन पाई हैं।
वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और काफी समय से किसी हिंदी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है। कैटरीना कैफ की बात करें तो वो सलमान खान के साथ काफी जल्दी टाइगर 3 का हिस्सा बनने वाली हैं। वहीं आलिया भट्ट भी आने वाले साल में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











