Jee Le Zaraa- फिल्म में कैसे हुई कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की एंट्री? प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा!

jee le zaraa

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया लौटी हैं और उनको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। फैंस चाहते हैं कि वो अब हॉलीवुड नहीं बल्कि बॉलीवुड का प्रोजेक्ट करें और इसको लेकर इंतजार में हैं। हालांकि फैंस की ये इच्छा जरूर पूरी होगी क्योंकि प्रियंका चोपड़ा एक शानदार फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं जिसका नाम जी ले जरा है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हो पा रही है।

हालांकि इस पर बात करते हुए प्रियंका ने एक बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि इस फिल्म में देसी गर्ल के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। प्रियंका ने बताया कि किस तरह से इन दोनों एक्ट्रेस की एंट्री इस फिल्म में हुई थी।

इस दौरान अभिनेत्री पीटीआई से बात कर रहीं थीं और उन्होने खुलासा किया कि, ''मैं ही थी जिसने सबसे पहले कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को इस फिल्म के बारे में बताया था और उनसे फिल्म करने के लिए कहा था। ये तब की बात है जब फरहान अख्तर भी बोर्ड में नहीं आए थे।''

जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने इस रोड ट्रिप फिल्म के लिए अभिनेत्रियों को राजी किया था। प्रियंका का कहना है कि वो चाहती हैं कि मेरी पीढ़ी अभिनेत्रियों सिर्फ पोस्टर पर चेहरा ना बनें बल्कि ऐसा कुछ हो जिसे उनकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करे।

इस साल शुरु होगी शूटिंग-

इस फिल्म की बात करें तो इसको अभिनेता फरहान अख्तर निर्देशित कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरु हो जाएगी। फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित होगी जिसमें प्रियंका, आलिया और कैटरीना आपको मस्ती करती दिखेंगी। इस फिल्म की तुलना पहले से ही 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के साथ की जा रही है।

वर्कफ्रंट-

प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। आलिया भट्ट अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। कैटरीना कैफ मेगास्टार सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग कर रहीं हैं जबकि प्रियंका अपने प्रोजेक्ट्स काफी जल्दी शुरु करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X