..................... Jee Le Zaraa: 12 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर लौटे फरहान अख्तर, प्रियंका-कैटरीना-आलिया की फिल्म पर काम शुरु | Jee Le Zaraa: Farhan Akhtar starts working on Priyanka Chopra, Katrina Kaif, Alia Bhatt's film, shared a pic - Hindi Filmibeat

Jee Le Zaraa: 12 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर लौटे फरहान अख्तर, प्रियंका-कैटरीना-आलिया की फिल्म पर काम शुरु

jee-le-zaraa-farhan-akhtar-starts-working-on-priyanka-chopra-katrina-alia-bhatt-film-shared-a-photo

Jee Le Zaraa: दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट एक और रोड ट्रिप फिल्म लेकर आने के लिए तैयार है। खास बात है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म के साथ फरहान अख्तर 12 सालों के बाद, एक बार फिर डायरेक्टर की कुर्सी संभालते नजर आएंगे।

फिल्म की टाइटल है- 'जी ले जरा'। इस फिल्म की घोषणा भी काफी पहले हो चुकी है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट समाने आया है।

निर्देशक फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं और वहीं से फैन्स के लिए उन्होंने एक पिक्चर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें राजस्थान के रेगिस्तान में खड़े देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "सोने की तलाश में .. #locationscout #jeelezaraa #rajasthan"

फरहान के पोस्ट पर प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कमेंट करते हुए लिखा- "और वह निर्देशक की कुर्सी पर वापस आ गए हैं 🙌🏻" वहीं आलिया भट्ट ने भी फरहान के पोस्ट पर रिएक्ट किया हैं, जो फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने कमेंट में लिखा, "इंतज़ार नहीं कर सकती.."

बता दें, जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

कोई शक नहीं कि इस फिल्म की घोषणा को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। आखिरकार एक लंबे समय के बाद फरहान अख्तर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। फरहान की पिछली फिल्म डॉन 2 थी, जो कि साल 2011 में रिलीज हुई थी। एक निर्देशक के तौर पर फरहान अख्तर ने दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 और लक्ष्य जैसी शानदार फिल्में दी हैं। जाहिर है दर्शकों की उम्मीद इस फिल्म से भी बढ़ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X