अपने सेक्सी लुक दिखाने के लिए लड़की ने सुहाना खान के सामने की ऐसी हरकत, अगस्त्या नंदा ने किया ये काम

Suhana Khan Agastya nanda Video: सुपरस्टार शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर समेत कई न्यू कमर्स का बॉलीवुड डेब्यू करना वाली जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में हाल ही में जियो कंवेंशन सेंटर में 'द आर्चीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया जिसमें इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, फिल्म के स्क्रीनिंग इवेंट में सुहाना खान के लुक ने आग लगा दी। रेड गाउन में सुहाना कातिलाना अंदाज में पहुंची तो सारे के सारे कैमरे उनकी ओर ही मुड़ गए। ऐसे में एक लड़की ने मौके का फायदा उठाते हुए बड़ी ही होशियारी से लोगों का अटेंशन पाने की कोशिश की अजीब हरकत करती दिखाई दी।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब सुहाना-अगस्त्या बाकि डेब्यूटेंट्स के साथ पोज दे रहे थे तभी ये पीले रंग की बैकलेस ड्रेस में वाली लड़की आती है और सुहाना की ड्रेस जो कि पहले से ही ठीक थी और ठीक करने की कोशिश करती है। इस दौरान लड़की की अजीब हरकते देख अगस्त्या की भी हंसी निकल पड़ती है। इस दौरान सुहाना भी काफी कंफ्यूज दिखाई देती है कि जैसे उन्हे भी कुछ समझ नहीं आया। इसके साथ ही ये लड़की एक बार ऐसे करने के बाद फिर से वारस आती है।
बताया जा रहा है कि ये लड़की सुहाना खान की स्टाइलिस्ट है। हालांकि कमेंट सेक्शन ने लोग इसे लाइमलाइट फ्रीक महिला बता रहे हैं। सओशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो है और तमाम लोग इन्हे ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि सुहाना खान के साथ इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











