JDU नेता महेश्वर हजारी ने रिया चक्रवर्ती को कहा सुपारी किलर- 'सुशांत की जिंदगी में विषकन्या बनकर आई'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और इस समय रिया चक्रवर्ती पर केस कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जो कि चर्चा में चल रहे हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस दौरान एक और मामला सामने आया है जहां पर बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक बड़ी बात कही है उनपर काफी तीखी टिप्पणी कर डाली है।
उनका कहना है कि.. रिया चक्रवर्ती को सुपारी किलर हैं। हजारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में एक सुपर किलर के रूप में आईं थीं। इसके बाद उन्होने सुशांत को अपने प्यार के जाल में फंसाया और काफी ढेर सारे पैसे ट्रांसफर करवा दिए। उन्होने कहा कि अब ये दिख रहा है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है।
सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के जन्मदिन पर दिया ये खास तोहफा- वायरल हुई तस्वीरें
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications