JCB ने कूड़े के ढेर में इस इंफ्लुएंसर को बुरी तरह फेंका, लोगों ने कहा- 'कचरे में कचरे को डाल दिया'

Puneet Superstar

Puneet Superstar Video: मशहूर कॉन्टेंट क्रिएटर पुनीत सुपरस्टार आए दिन अपने अजीबोगरीब वीडियोज की वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। उनके वीडियोज को लोगों के मिले-जुले रिएक्शन मिलते रहते हैं और अब पुनीत सुपरस्टार का एक और वीडियो सामने आया है।

कूड़े के ढेर में Puneet Superstar

हालिया वीडियो में पुनीत सुपरस्टार कचरे के ढेर में नजर आ रहे हैं। वो एक जेसीबी पर चढ़े हुए हैं और देखते-देखते जेसीबी उन्हें कूड़े के ढेर में ढकेल देती है। वो फिर वहां से उठकर भाग खड़े होते हैं। ये वीडियो देखकर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'कचरे में कचरे को डाल दिया', दूसरे यूजर ने लिखा- 'एक दिन ये कोरोना से भी खतरनाक वायरस लाएगा', तीसरे यूजर ने लिखा- 'कचरे को कचरे में डालता हुआ जेसीबी'। एक और यूजर ने लिखा- 'मैं होता तो तुझे जिंदा दफना देता जमीन के अंदर'

कई वीडियोज हो चुके हैं वायरल

यह पहली बार नहीं है, जब पुनीत सुपरस्टार का कोई वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले वो कभी नाले के पानी में तैरते हुए या कभी उसे पीते हुए भी दिखे थे। इस वीडियो ने काफी सनसनी मचाई थी। यह नहीं, कई रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया कि नाले का पानी पीकर उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी लेकिन उन्होंने सारी खबरों को दरकिनार कर दिया था।

बिग बॉस OTT में भी आए थे नजर

आपको बता दें, पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस OTT 2 में नजर आए थे। लेकिन उनकी हरकतों की वजह से उन्हें 12 घंटे के अंदर ही रिएलिटी शो से बाहर कर दिया गया था। 12 घंटे के अंदर ही बिग बॉस से बाहर होने वाले वो पहले कंटेस्टेंट थे। यही नहीं, उन्होंने जाते समय बिग बॉस की बेइज्जती भी की थी।

कौन हैं पुनीत सुपरस्टार

पुनीत सुपरस्टार एक पॉपुलर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। उनका असली नाम पुनीत कुमार है, लेकिन लोग उन्हें पुनीत सुपरस्टार और लॉर्ड पुनीत के नाम से बुलाते हैं। पुनीत कुमार पेशे से एक कॉमेडियन हैं और उनके वीडियोज काफी पॉपुलर हैं। वह इंस्टाग्राम और एमएक्स टकाटक जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। पुनीत कुमार पहली बार 'टिकटॉक' से हिट हुए थे। तब यह ऐप इंडिया में बैन भी नहीं हुआ था।

Read more about: puneet superstar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X