TRAILER: 'जज्बा'.. इस कमबैक के साथ ऐश पास हुईं या फेल.. आप ही बताएं!
[बॉलीवुड न्यूज] संजय गुप्ता के निर्देशन बनी 'जज्बा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म एक खास वजह से काफी सूर्खियां बटोर रही थीं और वह वजह थीं ऐश्वर्या राय बच्चन। जी हां, यह ऐश की कमबैक फिल्म मानी जा रही है। हमने अंतिम बार उन्हें फिल्म 'गुजारिश' में ऋतिक रोशन के साथ देखा था।
जज्बा में ऐश्वर्या राय के साथ इरफान खान और शबाना आज़मी मुख्य किरदारों में है। बहरहाल, ट्रेलर में इरफान कहीं से भी ऐश से कम नहीं लग रहे। या यूं कह सकते हैं कि फिल्म में कहीं न कहीं एक्टिंग के मामले में ऐश को इरफान से डरने की जरूरत है। हालांकि निर्देशक ने ट्रेलर में कई झोल किए हैं, लेकिन फिर भी हमें फिल्म का इंतजार रहेगा। जज्बा 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
यहां देखें ट्रेलर-



Click it and Unblock the Notifications


