STRANGE: मशहूर डायरेक्टर हैं पर शाहरूख खान को नहीं जानते!
[गपशप] आपको अगर नींद में भी शाहरूख खान की एक तस्वीर दिखा दी जाए तो क्या आप उन्हें नहीं पहचानेंगे। लेकिन इस इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर ऐसे हैं जो शायद शाहरूख खान को नहीं पहचानते। ये डायरेक्टर हैं संजय गुप्ता जो आजकल ऐश्वर्या राय को जज़्बा में डायरेक्ट कर रहे हैं।
संजय गुप्ता ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की। एक पर पूछा कि क्या ये शाहरूख खान के स्कूल की तस्वीर है? वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने खुद ही तय किया कि वो शाहरूख खान का बचपन है। ये फोटो शाहरूख खान के किसी हमशक्ल की कही जा सकती है या नहीं ये तो आप ही डिसाइड कर लीजिए।
BEAUTIFUL: एड शूट में ऐश्वर्या दिख रही हैं 10 साल पुरानी!
हमें इन तस्वीरों में ये इंसान कहीं से भी शाहरूख खान तो नहीं लगे अलबत्ता संजय ने ऐसा मज़ाक क्यों किया इसका कारण वो खुद ही जानें।
संजय गुप्ता कांटे, मुसाफिर, प्लान और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों के लिए जाने जात हैं। लेकिन शायद इन फिल्मों को बनाने में वो कुछ ज़्यादा ही मसरूफ थे तभी तो शाहरूख खान को नहीं पहचान पा रहे थे!
PICS: ऐश्वर्या राय का नया 'बैड गर्ल' फोटोशूट होश उड़ाने के लिए काफी है!


Click it and Unblock the Notifications














