फरहान अख्तर की 'तूफान' और रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार'- ये रही फाइनल रिलीज डेट
कोई निर्माता- निर्देशक नहीं चाहते कि उनकी फिल्म किसी दूसरी फिल्म के साथ क्लैश हो। कई बार यह क्लैश टल नहीं पाती है, जबकि कभी कभी दोनों फिल्मों के निर्माता आपसी सहमति से फिल्म को क्लैश से बचाते हैं। निर्माता रितेश सिधवानी और आदित्य चोपड़ा ने भी कुछ ऐसा ही किया। फ़रहान अख़्तर की तूफान और रणवीर सिंह की जयेशभाई ज़ोरदार, इससे पहले 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली थी, जो एक नेशनल हॉलीडे है।
लेकिन दोनों फिल्मों को ध्यान में रखते हुए, निर्माता आदित्य चोपड़ा और रितेश सिधवानी ने अपनी फिल्मों को अलग-अलग तारीखों पर रिलीज करने के लिए आपसी सहमती जताई हैं।

रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म "तूफान" अब 18 सितंबर 2020 में रिलीज़ होगी और यशराज फिल्म्स की फ़िल्म "जयेशभाई ज़ोरदार" 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ की जाएगी।
दोनों फिल्में कंटेंट व एक्शन से भरपूर हैं और दोनों प्रोडक्शन हाउस द्वारा रिलीज की तारीखों को शिफ्ट करने का आपसी निर्णय बॉलीवुड के बड़े लाभ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने का काम करेगा। कोई शक नहीं कि फैंस भी इस फैसले से बेहद खुश होंगे। हालांकि बता दें, 2 अक्टूबर को ही विकी कौशल की 'उधमसिंह' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' भी रिलीज होने वाली है। यानि की तीन फिल्मों के बीच क्लैश..


Click it and Unblock the Notifications
