जन्मदिन पर शालिनी पांडे ने जाहिर की अपनी इच्छा, कहा- 'मेरी तमन्ना है कि...'

एक्ट्रेस शालिनी पांडे अर्जुन रेड्डी में अपनी परफॉर्मेंस से सुर्खियों में छा गईं और अब वे जयेशभाई जोरदार के साथ बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर अपनी एंट्री के साथ हिंदी फिल्मों के दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। चुलबुली शालिनी का आज जन्मदिन है और इस प्रोजेक्ट में वे सुपरस्टार रणवीर सिंह के अपोजिट नज़र आने वाली हैं। शालिनी की आज अपने लिए सिर्फ एक ही तमन्ना है - कि पूरे भारत में सिनेमाघर खुलें और दर्शक जयेशभाई जोरदार को बड़े पर्दे पर देखने जाएं!

शालिनी कहती हैं, "मैं पिछले एक साल से अधिक समय से जयेशभाई जोरदार की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं और मुझसे दर्शकों के फिल्म देखने का इंतजार नहीं हो पा रहा। मुझे पता है कि ये एक अच्छी और बहुत ही स्पेशल फिल्म है, जिसे हमने बहुत प्यार और समर्पण के साथ बनाया है। बेशक, हर फिल्म प्यार और समर्पण के साथ बनाई जाती है, लेकिन चूँकि, ये मेरी पहली फिल्म (बड़े पर्दे की हिंदी डेब्यूट) है, मेरे लिए इसका अनुभव वास्तव में खास और भावनात्मक है। मैं फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि मैं जानती हूं लोग फिल्म और किरदारों को पसंद करने वाले हैं।"

Shalini Pandey

वह आगे कहती हैं, "इसके अलावा, मुझे सिनेमाघरों के खुलने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि मैं चाहती हूं कि लोग सिनेमाघरों में जाएं। यहां तक कि मैं भी सिनेमाघरों में वापस जाना चाहती हूं और बड़े पर्दे पर फिल्म को देखना चाहती हूं क्योंकि इस फिल्म की अपनी जर्नी है, और मैं चाहती हूं कि लोग इसे जल्द से जल्द इसका लुत्फ़ लें। सचमुच मुझसे इंतजार नहीं हो पा रहा है, यह बेहद खास है और जब भी मैं फिल्म रिलीज होने के बारे में सोचती हूं, मैं रोमांचित हो जाती हूं।"

शालिनी ने यशराज फिल्म्स में अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उन्हें आदित्य चोपड़ा की तरफ से तीन फिल्मों का अनुबंध मिला, जो उन्हें एक्ट्रेस बनने के लिए मेंटर कर रहे हैं।

वह कहती हैं, "वाईआरएफ के साथ 3 फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट के साथ काम करना बड़ी बात है, यह निश्चित तौर पर एक बड़ा लॉन्चपैड है। यह किसी सपने के सच होने जैसा है।

मैं यशराज फिल्म्स को देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैं हमेशा से वाईआरएफ की हीरोइन बनना चाहती थी। मेरे माता-पिता, बहुत खुश हैं क्योंकि वे बहुत सी फिल्में देख रहे हैं, खासकर मेरे पिताजी, उन्हें फिल्में देखना हमेशा से पसंद रहा है। सच कहूं तो मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी, जयेशभाई के साथ ये अचानक हुआ, और इसकी शुरुआत एक बहुत ही खास फिल्म से हुई है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X