तेलुगु फिल्म में दीपिका का आइटम

फिल्म के प्रचारक ने बताया, "दीपिका ने हमारी अगली फिल्म 'लव 4 एवर' में 'आइटम नंबर' करना स्वीकार कर लिया है। इस फिल्म की शूटिंग 24 जून के बाद होनी है। दीपिका की यह पहली तेलुगु फिल्म है।"
इस फिल्म में रनदीप और मृदुला मुख्य किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ बनेगी। फिल्म के निर्देशक जयंत सी. प्राणजी हैं और इसका निर्माण 'लॉफिंग वाटर्स इंटरटैनमेंट' के बैनर तले हो रहा है।
2007 में बनी हिंदी फिल्म 'ओम शांति ओम' के जरिए अपनी पहचान कायम करने वाली दीपिका ने अपना फिल्मी करियर कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्य' के साथ शुरू किया था।


Click it and Unblock the Notifications