जन्मदिन पर अनाउंस हुई जयललिता बायोपिक - थलाईवी, बाहुबली लेखक केवी विजयेंद्र करेंगे सुपरवाईज़

तमिलनाडु की सबसे प्यारी मुख्यमंत्री जयललिता का आज 71वां जन्मदिन है और उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी बायोपिक अनाउंस की गई। बायोपिक का नाम है थलाईवी। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे विजय और इसे सुपरवाइज़ करेंगे, बजरंगी भाईजान और बाहुबली लेखक केवी विजयेंद्र।

फिल्म का लोगो रिलीज़ कर दिया गया है जिसमें जयललिता का एक स्केच बना भी दिख रहा है। फिल्म को जयललिता के भतीजे दीपक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म पर पिछले नौ महीनों से काम चल रहा है। और अब इसका काम तेज़ी से आगे बढ़ने लगा है।

jayalalithaa-birth-anniversary-announces-biopic-film-thalaivi-in-hindi-tamil-telugu

इस फिल्म में लीड एक्टर कौन होगा, इस पर गेस अभी से शुरू हो गए हैं। फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में एक साथ बनाई जाएगी। वहीं दूसरी तरफ जयललिता पर एक और बायोपिक अनाउंस हो चुकी है। प्रियदर्शिनी की इस फिल्म में नित्या मेनन लीड रोल में हैं और फिल्म का नाम है द आईरन लेडी।

इसी के साथ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ हो चुका है जिस पर नित्या मेनन, जयललिता की पूरी कार्बन कॉपी नज़र आ रही थी। जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को हुआ था और उन्होंने 5 दिसंबर 2016 को दुनिया से विदा ले ली। यहां देखिए जयलिता की कुछ अनदेखी तस्वीरें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X